टी20 इंटरनेशनल:टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को आमतौर पर पावर-हिटिंग और बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है, लेकिन यह फॉर्मेट बल्लेबाजों के लिए हमेशा आसान नहीं होता. कई बार आक्रामक शॉट खेलने की कोशिश में खिलाड़ी पहली ही गेंद पर पवेलियन लौट जाते हैं. यही कारण है कि इस छोटे फॉर्मेट में भी “डक” यानी बिना खाता खोले आउट होने के कई रिकॉर्ड दर्ज हैं
रवांडा के खिलाड़ी टॉप पर
टी20I इतिहास में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने का रिकॉर्ड रवांडा के बल्लेबाज केविन इराकोज़ के नाम है. 75 मैचों की 56 पारियों में खेलते हुए वे 13 बार शून्य पर आउट हुए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 10.17 है.
उनके बाद उनके ही साथी जैपी बिमेनीमाना का नाम आता है, जो 91 मैचों में 13 बार बिना रन बनाए आउट हुए हैं. तीसरे नंबर पर मार्टिन अकायेज़ु हैं, जिन्होंने 95 मैचों में 590 रन बनाए, लेकिन 13 बार डक पर आउट हुए.

दिग्गज खिलाड़ी भी इस लिस्ट में
यह लिस्ट सिर्फ एसोसिएट देशों तक सीमित नहीं है. बांग्लादेश के सौम्या सरकार (87 मैच, 1400+ रन, 13 डक) और श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका (105 मैच, 1511 रन, 13 डक) भी इसमें शामिल हैं.
रोहित शर्मा का नाम देखकर हैरानी
भारतीय स्टार और पूर्व टी20 कप्तान रोहित शर्मा ने 151 मैचों में 4200+ रन और 5 शतक बनाए हैं, लेकिन 12 बार शून्य पर आउट होकर वह इस सूची में 9वें स्थान पर हैं. रोहित ने 2024 में भारत को टी20 वर्ल्ड कप जिताने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था.
T20I में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले टॉप 10 खिलाड़ी
क्रम | खिलाड़ी | देश | मैच | डक |
---|---|---|---|---|
1 | केविन इराकोज़ | रवांडा | 75 | 13 |
2 | जैपी बिमेनीमाना | रवांडा | 91 | 13 |
3 | मार्टिन अकायेज़ु | रवांडा | 95 | 13 |
4 | सौम्या सरकार | बांग्लादेश | 87 | 13 |
5 | दासुन शनाका | श्रीलंका | 105 | 13 |
6 | शेम नगोचे | केन्या | 88 | 12 |
7 | रेगिस चकाब्वा | जिम्बाब्वे | 83 | 12 |
8 | पॉल स्टर्लिंग | आयरलैंड | 93 | 12 |
9 | रोहित शर्मा | भारत | 151 | 12 |
10 | केविन ओ’ब्रायन | आयरलैंड | 127 | 12 |