बिहार में 19 डीएसपी का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना

बिहार : बिहार सरकार के गृह विभाग द्वारा राज्य भर में पुलिस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल किया गया है। शनिवार को जारी अधिसूचना में कुल 19 अनुमंडलों में नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों (SDPO) की नियुक्ति की गई है। इस तबादले की लिस्ट में दरभंगा, आरा, गया, हाजीपुर, मधुबनी, सहरसा और अन्य प्रमुख जिले शामिल हैं।

इसके अलावा, बिहार पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, ADG एम.आर. नायक को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी नायक वर्तमान में बी-सैप (BSAP) के एडीजी पद पर तैनात थे और अब वे सीमा सुरक्षा बल (BSF) में योगदान देंगे।

नए SDPO की नियुक्ति सूची:

  • जितेंद्र पांडेय – बायसी (पूर्णिया)
  • सोनू कुमार राय – दाउदनगर (औरंगाबाद)
  • प्रभाकर तिवारी – बिरौल (दरभंगा)
  • शिवेंद्र कुमार अनुभवी – पकड़ी दयाल (मोतिहारी)
  • विभाष कुमार – त्रिवेणीगंज (सुपौल)
  • राहुल सिंह – आरा सदर-1
  • सुबोध कुमार – हाजीपुर सदर-1
  • सरोज कुमार साह – गया नगर-1
  • राजीव कुमार – दरभंगा सदर-1
  • विनोद कुमार – मनिहारी (कटिहार)
  • अमित कुमार (बांका) – फुलपरास (मधुबनी)
  • अमित कुमार (अररिया) – मधुबनी सदर-1
  • मनीष चंद्र चौधरी – सीतामढ़ी सदर-1
  • राजेश कुमार शर्मा – जगदीशपुर (भोजपुर)
  • शुभेंद्र कुमार सुमन – दरभंगा सदर-2
  • राघव दयाल – जयनगर (मधुबनी)
  • सुबोध सिन्हा – झंझारपुर (मधुबनी)
  • शैलेश प्रीतम – सहरसा सदर
  • अवधेश कुमार – फतुहा (पटना)

इस व्यापक तबादले से बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा आने की उम्मीद की जा रही है। मुसरीघरारी समेत समस्तीपुर जिले में भी इसे लेकर उत्सुकता देखी जा रही है कि क्या स्थानीय स्तर पर भी नए बदलाव जल्द होंगे।

यह भी पढ़ें:  (समस्तीपुर): भोजपुरी फिल्म "अनमोल घड़ी" की शूटिंग शुरू

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Now WhatsApp
Scroll to Top