समस्तीपुर दौरे से पहले नीतीश कैबिनेट की बड़ी सौगात, ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पुल के लिए ₹1047.80 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर

Pratik Yadav

cm nitesh kumar

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर के दौरे पर आने वाले हैं, लेकिन उससे पहले ही राज्य की राजनीति और विकास को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया। बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें सबसे अहम रहा ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पुल को लेकर लिया गया निर्णय।

Also Read: महागठबंधन में शामिल होने जा रही बड़ी पार्टी, बिहार की सियासत में मचा हलचल

₹1047.80 करोड़ की अतिरिक्त मंजूरी

ताजपुर-बख्तियारपुर के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन पुल को लेकर राज्य सरकार ने ₹1047.80 करोड़ की अतिरिक्त राशि मंजूर की है। इस पुल की लागत अब बढ़कर लगभग ₹2500 करोड़ से ऊपर पहुंच चुकी है। यह पुल न केवल समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और पटना को जोड़ेगा बल्कि उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच यातायात का एक अहम कड़ी बनेगा।

क्यों है यह पुल इतना अहम?

  • यह फोरलेन पुल एनएच-103 पर प्रस्तावित है और ताजपुर (समस्तीपुर) से बख्तियारपुर (पटना) के बीच यातायात को सुगम बनाएगा।
  • वर्तमान गांधी सेतु और करपी पुल पर ट्रैफिक का लोड कम होगा।
  • पुल बनने के बाद यात्रा समय 2 घंटे से घटकर मात्र 40 मिनट रह जाएगा।
cm nitesh kumar

कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

इसके अलावा बिहार सरकार ने कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले लिए:

  • शिक्षा विभाग को ₹500 करोड़ से अधिक की राशि आवंटित
  • पेयजल और स्वच्छता मिशन के तहत नए टेंडर को हरी झंडी
  • कृषि विभाग को बीज और उपकरण खरीद के लिए अतिरिक्त फंड
  • राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में नई भर्ती की स्वीकृति

क्या बोले अधिकारी?

वित्त विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि पुल की लागत बढ़ने का कारण निर्माण सामग्री की कीमतों में वृद्धि, नए डिज़ाइन और भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता है। राज्य सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि यह परियोजना समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी हो।

CM का आज समस्तीपुर दौरा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समस्तीपुर में विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद है। इस मौके पर वे ताजपुर-बख्तियारपुर पुल की समीक्षा भी कर सकते हैं।

Leave a Comment