‘वोट बिहार से, फैक्ट्री गुजरात में’ – समस्तीपुर में गरजे प्रशांत किशोर, जन सुराज अभियान के तहत मोदी सरकार पर तीखा हमला

समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के दौरान जन सुराज अभियान के प्रमुख प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला।

जनसभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा,

“मोदी जी बिहार से वोट लेते हैं, लेकिन फैक्ट्री गुजरात के गांव-गांव में लगती है। जब वोट बिहार का है, तो फैक्ट्री बिहार में क्यों नहीं?”

उन्होंने यह भी जोड़ा कि बिहार के नौजवानों को रोजगार के लिए गुजरात की फैक्ट्रियों में मजदूरी करनी पड़ती है, जो कि एक बड़ी विडंबना है और राज्य के साथ अन्याय भी।


“चेहरा नहीं, बच्चों का भविष्य देखकर करें वोट”

प्रशांत किशोर ने जनसभा में मौजूद लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगली बार जब वे वोट दें, तो नेताओं के चेहरे नहीं, बल्कि अपने बच्चों के भविष्य को देखें

उन्होंने कहा:

“अब वक्त है कि बिहार की जनता लूटने वाले नेताओं को जवाब दे। वोट की ताकत से उन्हें हटाएं और शिक्षा तथा रोजगार को प्राथमिकता दें।”

उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि

लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे नहीं, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी को देखकर वोट कीजिए।”

यह भी पढ़ें:  Bhojpur में train accident से 600 sheep की मौत, आरा-पटना DDU रेल लाइन पर सनसनीखेज हादसा

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Join Now WhatsApp
Scroll to Top