समस्तीपुर/विद्यापतिनगर: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मधुवन टोल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 10 वर्षीय बच्चे का शव गाछी से बरामद हुआ। शव फुलवंतो स्थान के आगे पूर्व मटखनमा गाछी में मिला। सुबह शौच के लिए निकले एक ग्रामीण की नजर शव पर पड़ी, जिसके बाद उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। शुक्रवार रात से लापता था बच्चा मृतक की पहचान बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 निवासी मंटू साह के पुत्र सुधीर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुधीर शुक्रवार रात करीब 9 बजे स्थानीय चौक स्थित आटा चक्की के पास देखा गया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक परिवार के लोगों ने आसपास और संभावित जगहों पर उसकी तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह गाछी में बच्चे का शव मिलने की सूचना जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान की। शरीर पर चोट और कट के निशान मिलने का दावा परिजनों के मुताबिक बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट और कट के निशान पाए गए हैं। आंख के पास भी चोट का निशान होने की बात सामने आई है। घटनास्थल के आसपास खून के धब्बे मिलने की जानकारी भी सामने आई है। इन परिस्थितियों के आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि बच्चे की हत्या करने के बाद शव को गाछी में लाकर फेंका गया होगा। यह भी पढ़ें नेहा झा को 24 दिन बाद मिली जमानत, मॉडल जैसे 'किलर' लुक वाली लड़की ट्रेन से कर रही थी शराब तस्करीहालांकि, पुलिस ने अभी हत्या की अंतिम पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष सूरज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसआई सलीम रजा, एएसआई रवि कुमार सहित पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक के परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से विभिन्न साक्ष्य और नमूने जुटाए हैं, जिन्हें वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट से बच्चे की मौत की परिस्थितियों को समझने में मदद मिलेगी। चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था सुधीर बताया गया कि सुधीर चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता मंटू साह कबाड़ी मजदूर का काम करते हैं। बच्चे की मौत की खबर के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद गांव में भी शोक के साथ आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मामले की गहराई से जांच कर दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम, एफएसएल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठपुलिस जांच में सामने आएगी मौत की असली वजह फिलहाल इस घटना को लेकर कई सवाल बने हुए हैं। बच्चा रात में घर से बाहर कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, उसकी मौत कैसे हुई और शव गाछी तक कैसे पहुंचा, इन सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की दिशा तय करेगी। Post navigation DAV की टीम ने दो स्पर्धाओं में मारी बाजी, जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के चौथे दिन विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन समस्तीपुर रेल मंडल समेत बिहार के 10 जिलों में रेलवे बनाएगा 37 ROB, खत्म होंगे समपार फाटक