बिहार एमएलसी चुनाव को लेकर जेडीयू, आरजेडी और जनसुराज के बाद अब बीजेपी ने भी अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने चारों सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही चुनावी मैदान में पार्टी की स्थिति भी स्पष्ट हो गई है।


बीजेपी के चारों कैंडिडेट के नाम :

  • पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव
  • कोसी स्नातक क्षेत्र से एनके यादव
  • दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉक्टर सर्वेश कुमार
  • तिरहुत निर्वाचन शिक्षक क्षेत्र से नरेंद्र प्रताप सिंह चुनाव लड़ेंगे


23 अक्टूबर को होगा मतदान

बिहार विधान परिषद की कुल आठ सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम पहले ही जारी हो चुका है। इनमें चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना और परिणाम की घोषणा होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 अक्टूबर निर्धारित है।

चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी शामिल हैं, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण सीट पर चुनाव होना है। बीजेपी और जेडीयू के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब इन सीटों पर चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

एनडीए में सीटों का बंटवारा

बीजेपी ने बिहार एमएलसी चुनाव में चार सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि जेडीयू ने अन्य चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। इस तरह एनडीए के दोनों प्रमुख दलों ने आठों सीटों के लिए अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के नाम सामने आने के साथ मुकाबले की तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

यह भी पढ़ें  बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *