समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिले में बदमाशों ने एटीएम मशीन को निशाना बनाते हुए करीब 18.22 लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक स्थित इंडिया वन एटीएम की है। बदमाशों ने रविवार की अहले सुबह वारदात को अंजाम दिया और एटीएम में लगे सीसीटीवी सिस्टम के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। घटना सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चकलालशाही चौक स्थित ATM को बनाया निशाना मिली जानकारी के अनुसार, चकलालशाही चौक पर पुराने थाना भवन के समीप स्थित इंडिया वन एटीएम में बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने मशीन के पिछले हिस्से में लगे कैश बॉक्स को नुकसान पहुंचाकर उसमें रखी नकदी निकाल ली। एटीएम से सर्वर का संपर्क टूटने के बाद इस घटना का खुलासा हुआ। तकनीकी टीम जब मौके पर पहुंची, तब मशीन की स्थिति देखकर चोरी की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और जांच शुरू की गई। कंपनी के रिकॉर्ड के अनुसार, एटीएम से 18 लाख 22 हजार 500 रुपये की नकदी चोरी हुई है। CCTV का DVR भी लेकर फरार हुए बदमाश इस घटना में सबसे अहम बात यह सामने आई है कि बदमाश एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर को भी अपने साथ ले गए। इससे घटनास्थल पर रिकॉर्ड हुए फुटेज की जांच प्रभावित हुई है। हालांकि, एटीएम की निगरानी ऑनलाइन सिस्टम के माध्यम से की जाती है। यह भी पढ़ें समस्तीपुर : बीच सड़क पर कीचड़ में पुलिस और युवक के बीच उठम-पटकी, वर्दी फाड़ी, बांधकर ले गयी पुलिसपुलिस ने संबंधित कंपनी से सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। जानकारी के मुताबिक, एटीएम के कैमरों की निगरानी मुंबई स्थित कंट्रोल सिस्टम से की जाती है। पुलिस वहां से स्टोरेज फुटेज मंगाकर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। SP अरविंद प्रताप सिंह ने क्या कहा? समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह के अनुसार, शुरुआती जांच में आशंका है कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों को एटीएम मशीन की तकनीकी जानकारी थी। उन्होंने यह भी बताया कि संबंधित एटीएम पर सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना में किसी स्थानीय व्यक्ति या लाइनर की भूमिका तो नहीं थी। हालांकि, अभी तक किसी व्यक्ति की संलिप्तता की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के सामने बदमाशों की पहचान बड़ी चुनौती सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस को बदमाशों की गतिविधियों और वारदात के तरीके से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि घटना को अंजाम देने से पहले बदमाशों ने एटीएम की रेकी की थी या उन्हें मशीन और उसकी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी पहले से थी। इस घटना ने एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। फिलहाल पुलिस चोरी की गई राशि की बरामदगी और आरोपितों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद जताई है। यह भी पढ़ें समस्तीपुर स्टेशन पर कृत्रिम भीड़ बनाकर यात्रियों के गले से चेन चोरी करने वाले पश्चिम बंगाल के गिरोह सक्रिय, कोच के गेट पर भीड़ बनाकर घटना को देते हैं अंजाम Post navigation समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप समस्तीपुर में बेटे के अपहरण का डर दिखाकर 22 हजार की साइबर ठगी, सोशल मीडिया पर गुमशुदगी का पोस्ट देखकर बदमाशों ने जुटाई जानकारी, एआई से बनाया धमकी भरा वीडियो; दो दिन बाद सकुशल लौटा किशोर