समस्तीपुर : क्रिएटर मंच बिहार की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कर्मचारी संघ भवन के परिसर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को अधिक मजबूत, व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के साथ-साथ आगामी गतिविधियों और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान संगठन की कार्यकारिणी में आवश्यक बदलाव किए गए। इस क्रम में उपाध्यक्ष और सचिव पद की जिम्मेदारी नए सदस्यों को सौंपी गई, जबकि लंबे समय से रिक्त चल रहे कोषाध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति की गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन को आगे बढ़ाने और सदस्यों के हित में सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में डिजिटल क्रिएटर्स से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें डिजिटल क्रिएटर्स के अधिकार, सुरक्षा, सम्मान और आपसी सहयोग जैसे विषय प्रमुख रहे। सदस्यों ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए कई सुझाव दिए और बिहार के क्रिएटर्स के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके अलावा बिहार के नए और प्रतिभावान डिजिटल क्रिएटर्स को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति भी तैयार की गई। बैठक में बताया गया कि जल्द ही डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सदस्यता के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बैठक के अंत में नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। संगठन से जुड़े सदस्यों ने भविष्य में क्रिएटर समुदाय के हित में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करने की बात कही। यह भी पढ़ें किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच Post navigation 1 अक्टूबर से टन के हिसाब से बिकेगी बालू-गिट्टी, समस्तीपुर में ट्रक मालिकों ने CFT में बिक्री नहीं करने का लिया सामूहिक निर्णय समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त ईसीजी जांच, हृदय रोग की पहचान होगी आसान